New Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मयूर विहार फेज-2 स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने मरीजों से संवाद किया। उन्होंने मरीजों के अनुभव, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं। इस दौरान सीएम रेखा ने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का आधार है।
सीएम रेखा ने अधिकारियों को दिए निर्देश
सीएम रेखा गुप्ता ने अस्पताल में साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और चिकित्सा सेवाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक सुधार तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार के लिए हर मरीज का विश्वास सर्वोपरि है और प्रत्येक नागरिक को समय पर, सम्मानजनक एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।