एअर इंडिया ने सऊदी अरब की उड़ानों पर 24 अक्टूबर तक बढ़ाई रोक, यात्रियों को मिलेगा रिफंड

New Delhi: एअर इंडिया ने मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सऊदी अरब के तीन प्रमुख शहरों जेद्दा, रियाद और दमाम से आने-जाने वाली उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। एयरलाइन ने बताया कि यह रोक 24 अक्टूबर  तक लागू रहेगी। इस फैसले से प्रभावित यात्रियों को टिकट की तारीख बदलने, वैकल्पिक एयरपोर्ट से यात्रा करने और रिफंड लेने का विकल्प दिया गया है।

बुकिंग कराने वाले यात्रियों को मिली राहत
एअर इंडिया के मुताबिक, जिन यात्रियों के पास 15 अक्टूबर या उससे पहले जारी किए गए कन्फर्म टिकट हैं और जिनकी यात्रा की तारीख 9 से 25 अक्टूबर के बीच है, उन्हें विशेष सुविधा मिलेगी। ऐसे यात्री संबंधित एयरलाइन में 10 नवंबर तक एक बार बिना अतिरिक्त शुल्क के यात्रा की तारीख बदलवा सकते हैं। यह सुविधा पात्र बुकिंग पर लागू होगी। एयरलाइन ने कहा कि वह यात्रियों की यात्रा योजनाओं में होने वाली परेशानी को समझती है और इस दौरान उन्हें अधिक से अधिक लचीलापन देने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *