New Delhi: दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में भूमिहीन कैंप की झुग्गियों पर प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन शुरू किया. उधर बटला हाउस और कालकाजी इलाके में भी आज बुलडोजर एक्शन हो सकता है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इससे पहले, डीडीए ने भूमिहीन कैंप के सभी निवासियों को एक आधिकारिक नोटिस जारी किया था, जिसमें हाई कोर्ट ने अवैध झोपड़ियों के ध्वस्तीकरण को देखते हुए उन्हें अपने परिसर खाली कराने का निर्देश दिया था।
डीडीए की जमीन पर अवैध अतिक्रमण
जानकारी के अनुसार, सुबह पांच बजे से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। ये अवैध निर्माण डीडीए की जमीन पर हुआ था। बताया जा रहा है कि भूमिहीन कैंप इलाके में जेजे कलस्टर में दो-तीन मंजिला तक घर बनाए बनाए गए थे। आज करीब 300 अवैध निर्माणा को गिराया गया। जबकि बाकी पर कल भी बुलडोजर एक्शन जारी रहेगा।
करीब 1,200 अवैध झोपड़ियों पर चला पांच बुलडोजर
स्थानीय लोगों ने बताया कि अवैध निर्माण गिराने का मामला 10 साल तक कोर्ट में चला। हाई कोर्ट से झुग्गीवासियों को कोई राहत नहीं मिली। कोर्ट के आदेश के बाद ही ये अवैध निर्माण गिराए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर रहने वाले लोगों को पुनर्वास के लिए फ्लैट्स भी दिए गए थे।
यह अभियान डीडीए द्वारा चलाए जा रहे व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान का हिस्सा है। 9 जून को निवासियों को इलाका खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। करीब 1,200 अवैध झोपड़ियों को गिराने के लिए पांच बुलडोजर बुलाई गईं।
बाटला हाउस इलाके में भी अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर
वहीं दिल्ली के बाटला हाउस इलाके में अवैध निर्माण पर भी बुलडोजर चलने की उम्मीद है। यहां के लोग अपना घर खाली करने में जुट गए है। डीडीए ने 26 मई को नोटिस देकर 5 दिन के अंदर मकान खाली करने का आदेश दिया था। जानकारी के अनुसार, मुरादी रोड और खिजर बाबा कॉलोनी के मकानों पर लाल निशान लगाया गया है जिसे गिराया जाना है। खिजर बाबा कॉलोनी में स्टे लग गया है फिलहाल कुछ दिन यहां पर बुलडोजर नहीं चलेगा।
इसे भी पढ़ें:-Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अब सफर शुरू होने से 24 घंटे पहले मिलेगा सीट कन्फर्मेशन का अपडेट