UK: ICAI के यूके चैप्टर में बोले पीयूष गोयल- दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है भारत

New Delhi: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री, पीयूष गोयल तीन दिवसीय यूनाइटेड किंगडम के दौरे पर थे। इस दौरान केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लंदन में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) यूके चैप्टर के सदस्यों के साथ बातचीत की। बातचीत में उन्होंने कहा कि लगभग 10 साल पहले हमें एक नाजुक अर्थव्यवस्था माना जाता था और आज हम मजबूत बुनियादी बातों, उच्च विदेशी मुद्रा भंडार, कम मुद्रास्फीति के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं, अपेक्षाकृत हमारी मुद्रा स्थिर रही है।

उन्‍होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। लोग अब भारत से विकसित देशों में आने वाले निवेश, प्रतिभा और प्रौद्योगिकी की ओर देख रहे हैं। तो आप कल्पना कर सकते हैं, यह नया भारत है जिस पर हम सभी गर्व कर सकते हैं।

बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ईएसजी (पर्यावरण, समाज और शासन) महत्वपूर्ण है और हम एक राष्ट्र के रूप में इसके लिए बहुत प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, “भारत, आज अतीत का रक्षात्मक भारत नहीं है। हम आज उस इतिहास से बाहर निकलें हैं जहां हम हमेशा दुनिया के साथ लड़ रहे थे और हर उस चीज का विरोध कर रहे थे जो पश्चिमी दुनिया या विकसित दुनिया कर रही थी। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि हर भारतीय की मानसिकता एक विकसित राष्ट्र के बारे में सोचने की हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *