Weather: दिल्ली-NCR में होगी बारिश, IMD का यलो अलर्ट जारी, तापमान में 4 डिग्री की गिरावट

Weather Update today: दिल्ली-एनसीआर में लगातार मौसम में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आज भी दिल्‍ली में बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकता है। वहीं, मौसम विभाग ने आज के लिए दिल्ली-एनसीआर में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, दिल्‍ली मं हुए कल की बारिश के वजह से पारा में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

आपको बता दें कि बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसमें अधिकतम तापमान सामान्‍य से चार डिग्री व न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री कम है। बुधवार को दिल्ली एनसीआर के कई इलाको में बारिश हुई जिसमें दिल्ली के मयूर विहार इलाके में सबसे ज्यादा 111 एमएम बारिश दर्ज की गई।

 

आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बना हुआ है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है। जिसके कारण आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *