मानसून हुआ ‘सुपर एक्टिव’!17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update Today: देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पूरे उत्तर भारत में इन दिनों मॉनसून एक्टिव है और बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 11 अगस्त को कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान, हरियाणा समेत उत्तर भारत में बारिश की संभावना है. आईएमडी का कहना है कि कल 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

दिल्ली-NCR से पंजाब-हरियाणा तक बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर की बात करें रुक-रुक कर लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. इसकी वजह से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश ने ट्रैफिक व्यवस्था की रफ्तार धीमी कर दी है. मौसम विभाग ने आज मंगलवार को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान जताया है. इसके देखते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

UP में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश

यूपी के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में भी आज गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमान है. वहीं बिहार के तराई वाले जिलों में कोसी और गंडक जैसी नदियों के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. दोनों राज्यों के कई जिलों में जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी और अलर्ट जारी किया है.

मध्य भारत में लो-प्रेशर एरिया का असर

उत्तरी मध्य प्रदेश और उसके आसपास बना चक्रवाती परिसंचरण मध्य भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है. इसके असर से मध्य भारत के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ में भी गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

बिहार-झारखंड में बिजली गिरने का खतरा

बिहार, झारखंड के कुछ इलाकों में भी मौसम को लेकर खास एडवाइजरी जारी की गई है. इन क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. IMD ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले खेतों में या पेड़ों के नीचे रुकने से बचने की सलाह दी है. बारिश और बिजली के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहना जरूरी है. गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में भी आज भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. तेज बारिश के कारण इन क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित होने की पूरी संभावना है. मानसून की सक्रियता के चलते कई इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है.

इसे भी पढ़ें:-जैसलमेर में चलती स्कूली बस में लगी आग, चालक की सूझ-बूझ से बच्चों की बची जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *