Yogi In Noida: नोएडा पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, 1718 करोड़ की 124 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Delhi News: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नोएडा पहुंचे। जहां उन्होंने अपने कार्यक्रम के दौरान रामनाथ गोयनका मार्ग का उद्घाटन करने के साथ ही कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री योगी ने यहां जनसभा को भी संबोधित किया।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 1718 करोड़ की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। वहीं, मुख्‍यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र पर हमला किया था। 48 साल पहले लोकतंत्र का गला घोंटा गया था। प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं। लोगों को प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा भरोसा है। नोएडा आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पश्चिमी यूपी में माफिया ठंडे हो गए।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *