अब इस टेक कम्पनी में भी होगी छंटनी, 4000 से अधिक कर्मचारी होंगे प्रभावित

टेक्‍नोलॉजी। ट्विटर, मेटा और अमेजन के बाद बड़ी टेक कंपनी सिस्को ने भी अब अपने कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है। कंपनी अपने करीब 4,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। बता दें कि बीते दिनों मेटा ने करीब 11,000 , अमेजन ने 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी का एलान किया है।

सिलिकॉन वैली बिजनेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिस्को के पास अभी करीब 83,000 वर्कफोर्स है जिनमें से कंपनी 5 प्रतिशत  नौकरियों में कटौती करने की तैयारी कर रही है। यह छंटनी पुनर्संतुलन अधिनियम के व्यवसायों का अधिकार के तहत की जा रही है।

अब तक कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी चक रॉबिन्स ने कर्मचारियों की छंटनी के बारे में साफ तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि जब तक हम सक्षम नहीं हो जाते, तब तक हम बहुत अधिक विस्तार करने के इच्छुक नहीं हैं। जो हम कर रहे हैं वो हमारा अधिकार है। सिस्को के मुख्य वित्तीय अधिकारी स्कॉट हेरेन ने इस कदम को “पुनर्संतुलन” अधिनियम के तहत उठाया गया कदम बताया है।

बता दें कि इस सप्ताह अपनी पहली तिमाही की आय रिपोर्ट में, सिस्को ने राजस्व में 13.6 बिलियन डॉलर की सूचना दी है, जो कि पिछली साल से 6 प्रतिशत अधिक है।

इन टेक कंपनियों में हो रही सबसे ज्यादा छंटनी 

  • ट्विटर-कंपनी ने करीब 50 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। करीब 3700 लोगों की छंटनी की गई है।
  • मेटा-मेटा से करीब 11,000 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी।
  • अमेजन-10 हजार कर्मचारियों की छंटनी होगी।
  • नेटफ्लिक्स-500 कर्मचारियों को निकाला गया है।
  • एलएंडटी-कंपनी से 5 फीसदी वर्कफोर्स घटाया गया है।
  • इंटेल-कंपनी 20 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी में है।
  • सी-गेट- सी-गेटकंपनी ने 8 फीसदी कर्मचारियों की छंटने करने की तैयारी कर ली है। करीब 3,000 कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है।
  • लिफ्ट– पिछले एक महीने में ही कंपनी ने 13 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। करीब 700 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया।
  • स्ट्राइप– कंपनी 14 फीसदी वर्कफोर्स कम करने की तैयारी कर रही है, इससे करीब 1,120 कर्मचारियों की नौकरी से हटाया जाएगां।
  • ओपनडोर–  ये कंपनी 18 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी कर रही है, इससे 550 कर्मचारी प्रभावित होंगे।
  • टेक महिंद्रा-करीब 4 फीसदी हेडकाउंट घटाया गया।
  • विप्रो-कर्मचारियों पर आने वाले अधिक खर्च के चलते 5 फीसदी वर्कफोर्स घटाया गया।
  • स्नैपचैट-स्टॉक में 40 फीसदी की गिरावट के चलते 20 फीसदी छंटनी की तैयारी।
  • शॉपिफाई-कंपनी ने 10 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी का एलान किया है। 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है।
  • माइक्रोसॉफ्ट-कमाई घटने से जुलाई से अब तक कंपनी करीब 1 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *