कूटनीतिक जीत: भारत अपने उद्देश्‍य में सफल, कूटनीतिक मोर्चे पर पाकिस्तान की फजीहत

Pahalgam Attack : पहलगाम आतंकी हमला मामले में पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर भारत ने अपना मकसद पूरा कर लिया। आतंकवाद के इा हमले पर भारत ने पाकिस्तान के लिए एक स्थायी लक्ष्मण रेखा खींच दी। सीजफायर को स्वीकार करने से पहले ही भारत ने घोषित कर दिया कि, अब भविष्य में देश के अंदर होने वाली एक भी आतंकी घटना को वह अपने खिलाफ युद्ध मानेगा। पड़ोंसी देश को सीधे बताया गया है कि पाकिस्तान भविष्य में ऐसी आतंकी कार्रवाई के लिए भारत की सीधी कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

भारत अपने उद्देश्य में सफल

कूटनीतिक विशेषज्ञ युद्ध विराम पर भारत की सहमति को लेकर अपने निष्कर्ष के लिए स्वतंत्र हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के समर्थन और विरोध में कई तर्क दिए जा रहे हैं। जबकि सही तरीके से देखें, तो आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जंग में भारत अपने उद्देश्य में सफल रहा है। कूटनीतिक मोर्चे पर पाकिस्तान की दुनिया भर में फजीहत हुई है।

रवैया नहीं बदला तो बढ़ेंगी मुश्किलें

यह भी स्‍पष्‍ट रूप से कहा गया है कि, अगर पाकिस्तान आतंकवाद को पोषित और संरक्षण देने की नीति पर कायम रहा तो आने वाले समय में उनकी मुश्किलें बढ़ाने में भारत कोई कसर नही छोड़ेगा। यह मुश्किलें भी ऐसे समय में बढ़ेंगी, जब पाकिस्तान आर्थिक और आंतरिक मोर्चे पर बुरी तरह से संघर्ष कर रहा है। भारत ने आतंकी हमला के मामले में पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इन सबको निशाना बनाने से पहले भारत पहले की तरह कूटनीतिक मोर्चे पर पाकिस्तान को अलग—थलग करने की सीधी कार्रवाई की। यह कार्रवाई इस बात का संकेत देती है कि अब अपने खिलाफ आतंकी घटनाओं के बाद भारत दुनिया के आगे रोने और मध्यस्थता की गुजारिश करने के बदले सीधी कार्रवाई करेगा।

लड़ाई का संदेश देने में सफल रहा भारत

भारत की यह कूटनीतिक रणनीतिक दूसरा पहलु अत्यंत महत्वपूर्ण है। जानकारी के मुताबिक, सैन्य कार्रवाई के जरिए पाकिस्तान ने भारत को उकसाने की बहुत काशिश की, लेकिन भारत उनके उकसावे में नही आया। उन्‍होने स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहा कि, उसकी लड़ाई पाकिस्तान के खिलाफ नहीं बल्कि आतंकी संगठनों के खिलाफ है। उन आतंकी संगठनों के खिलाफ जिसे पाकिस्तान में वित्तीय और राजनीतिक संरक्षण हासिल है।

Pahalgam attack, india, pakistan, terrorism, India News in Hindi, Latest India News Updates

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *