198 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान ने किया रिहा

अमृतसर। पाकिस्तान सरकार ने बीती रात अटारी-वाघा सीमा पर 198 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। मालूम हो कि समुद्री अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के आरोप में इन भारतीय मछुआरों को पकड़ा गया था। अरब सागर में समुद्री अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले मछुआरों पर संबंधित देशों के पासपोर्ट अधिनियम के उल्लंघन का आरोप लगाया जाता है और उन्हें लगभग छह महीने की अवधि के लिए दंडित किया जाता है।

रिहा हुए भारतीय मछुआरों ने कहा कि वे मछली पकड़ने के दौरान सीमा पार कर गए क्योंकि उन्हें समुद्र में सीमा के बारे में पता नहीं था। भारतीय और पाकिस्तानी मछुआरे अक्सर अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करते हैं। इन्हें दोनों देशों की संबंधित एजेंसियों द्वारा पकड़ लिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *