हथेली पर बने इन लकीरों में छिपे होते हैं आपकी सुख और समृद्धि के राज…

नई दिल्ली। ज्योतिषशास्त्र में जहां व्यक्ति की कुंडली का अध्ययन कर उसके भविष्य और स्वभाव के बारे में कई तरह की जानकारियां प्राप्त होती है, वहीं हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनी लकीरों और तरह-तरह निशान से भी भविष्य के बारे में काफी कुछ पता किया जाता है। व्यक्ति की हथेली पर शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के निशान बने हुए होते हैं। जिन व्यक्तियों की हथेली पर अगर शुभ लकीर या निशान होते हैं तो वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। ऐसे लोगों को कभी धन की कमी नहीं होती है। वहीं अगर हथेली पर अशुभ निशान है, तो व्यक्ति को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मछली का निशान भी व्यक्ति को धनवान और भाग्यशाली व्यक्ति बनाता है। ऐसा व्यक्ति को परिवार और समाज के लोगों का हमेशा साथ मिलता है। ये लोग काफी दयावान स्वभाव के भी होते हैं। जल्दी से इनका दिल किसी बात पर पिघल जाता है। हथेली पर स्वास्तिक का निशान व्यक्ति को भाग्यशाली और मान-सम्मान दिलाता है। ऐसे लोगों को कम से कम प्रयास में हर एक कार्य में सफलता मिल जाती है। हथेली पर शंख के अलावा एक और निशान व्यक्ति को भाग्यशाली और धनवान बनने की ओर संकेत देता है। हथेली पर कमल का निशान भी काफी शुभ माना जाता है। कमल के निशान वाला व्यक्ति बिजनेसमैन के तौर पर काफी कामयाबी पाता है। वह बिजनेस से काफी पैसा जुटाता है। जिस वजह से उसका जीवन काफी सुखमय बीतता है। जिन व्यक्तियों की हथेली में शंख जैसा निशान बनता है तो उसे बहुत ही शुभ निशान माना गया है। ऐसे निशान व्यक्ति को भाग्यशाली और धनवान बनने की तरफ संकेत देता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली पर इस तरह का निशान होने का मतलब ये होता है कि आप बेशुमार धन संपदा के मालिक बनेंगे। जिन लोगों की हथेली पर यह शंख का निशान बना होता है उसका जीवन एक राजा के सामान बीतता है। इसी तरह हथेली पर त्रिभुज, कलश, कमंडल का निशान बना हुआ होता है। यह निशान काफी शुभ माना जाता है। ऐसे लोग उच्च पद पर आसीन होते हैं और समाज में आपका मान सम्मान बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *