पनामा में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 5 देशों में सुनामी का अलर्ट जारी

Panama Earthquake Today: मध्य अमेरिकी देश पनामा में शुक्रवार को तेज भूकंप के झटकों से अफरा-तफरी मच गई. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई है.जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र दक्षिणी तट के पास स्थित पितालोजा अरिबा बस्ती से करीब 10 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था.

भूकंप की गहराई भी लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई, जिसके कारण झटके ज्यादा तेज महसूस किए गए. भूकंप के झटके राजधानी पनामा सिटी तक महसूस हुए, जहां लोग घबराकर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए.

प्रशासन के मुताबिक हेर्रेरा, वेरागुआस और लॉस सैंटोस प्रांतों में नुकसान की आशंका जताई जा रही है. हालांकि राहत की बात है कि राजधानी पनामा सिटी से अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और प्रभावित इलाकों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें:-दिल्ली-UP-बिहार-राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश और तेज हवाओं का लेटेस्ट अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *