ओमिक्रॉन के कारण कई राज्यों में लगा आंशिक लॉकडाउन….

नई दिल्‍ली। ओमिक्रॉन आने के बाद भारत में तेजी से बढ़े कोविड-19 के नए रोगियों की संख्या को देखते हुए कई राज्यों ने आंशिक लॉकडाउन और विभिन्न प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है।वहीं दिल्ली में यलो अलर्ट घोषित होने के बाद यहां स्कूल, कॉलेज, जिम, सिनेमा हॉल बंद कर दिए गए।

मेट्रो व बसों में यात्रियों की संख्या सीमित की गई है। बता दें कि मास्क लगाने के लिए सख्ती हो रही है। बाजार, दुकानों व मॉल में भीड़ रोकने के लिए रात 10 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। रेस्टोरेंट सुबह 8 से रात 10 बजे तक 50 प्रतिशत क्षमता पर ही चलाए जा सकते हैं। प्राइवेट ऑफिस में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 50 प्रतिशत ही स्टाफ बुलाने को कहा गया है। राज्य में रात 9 से सुबह 6 बजे के लिए कर्फ्यू लगा है।

सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट, स्पा, जिम आदि को अधिकतम 50 प्रतिशत पर चलाने के लिए कहा गया है। पर्यटन स्थलों पर 5 से ज्यादा लोग जमा होने या कोविड नियम तोड़ने पर 500 रुपए जुर्माना वसूला जा रहा है । विवाह अन्य आयोजनों में अधिकतम 50 मेहमानों को ही बुलाने की अनुमति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *