प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल…

नई दिल्ली। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कमजोर पड़ते ही प्रचंड गर्मी का दौर शुरू हो गया है। इस कड़ी में शुक्रवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के भी पार चला गया।

वहीं अगले 24 घंटे में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। वहीं मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए विभिन्न इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में अधिकतम पारा सामान्य से दो

अधिक 42.9 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर तेज धूप निकलने के कारण घरों से बाहर निकले लोग अधिक परेशान रहे। सूरज की तपिश से राहत पाने के लिए लोग पेड़ों की छांव तलाशते नजर आए।

हवा में नमी का स्तर 12 से 65 फीसदी तक दर्ज किया गया। शाम को सूरज के ढलने के बाद भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। एक दिन पहले मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना जताई थी,

लेकिन इसके विपरित गर्मी के तेवर तल्ख रहे। शनिवार के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत तेज धूप निकलने के साथ अधिकतम तापमान 44 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *