मन की बात के जरिए देश को पीएम मोदी ने किया संबोधित….

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 के पहले मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान जाट राजा महेंद्र प्रताप का जिक्र किया। उन्‍होंने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने एक टेक्निकल स्कूल की स्थापना के लिए अपना घर ही सौंप दिया था।

उन्होंने अलीगढ़ और मथुरा में शिक्षा केंद्रों के निर्माण के लिए खूब आर्थिक मदद की। इस दौरान वह बीएचयू का भी जिक्र करना नहीं भूले। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड और मणिपुर का भी जिक्र किया, जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि उत्तराखंड की बसंती देवी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

बसंती देवी ने अपना पूरा जीवन संघर्षों के बीच जिया। इसी तरह मणिपुर की 77 साल की लौरेम्बम बीनो देवी दशकों से मणिपुर की लीबा टेक्सटाइल का संरक्षण कर रही हैं। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमारे पूज्य बापू महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि भी है। 30 जनवरी का ये दिन हमें बापू की शिक्षाओं की याद दिलाता है। आगे उन्‍होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही हमने गणतन्त्र दिवस भी मनाया। दिल्ली में राजपथ पर हमने देश के शौर्य और सामर्थ्य की जो झाँकी देखी, उसने सबको गर्व और उत्साह से भर दिया है।

एक परिवर्तन जो आपने देखा होगा अब गणतंत्र दिवस समारोह 23 जनवरी यानि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती से शुरू होगा और 30 जनवरी तक यानि गाँधी जी की पुण्यतिथि तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *