पीएम मोदी की अपील पर कई राज्यों के सीएम ने घटाया अपना काफिला

PM Modi appeal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी खर्च में कटौती की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने आधिकारिक काफिले का आकार आधा करने का निर्देश दिया है. सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) को निर्देश दिया है कि उनके काफिले में शामिल वाहनों की संख्या में करीब 50 प्रतिशत तक कमी की जाए.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को घोषणा की है कि उनकी सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विभागीय कामकाज के लिए वाहनों की संख्या को सीमित करने का निर्णय लिया है. उन्होंने सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, दिल्ली सरकार के अधिकारी एवं सभी विभाग से आह्वान किया है कि वे आवश्यकता के अनुरूप न्यूनतम वाहनों का उपयोग करें. सीएम रेखा ने कहा है कि लोग कारपूल और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिता दें.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर आगामी आदेश तक अपने कारकेड में वाहनों की संख्या कम कर दी है. आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री के कारकेड में 13 वाहनों के स्थान पर 8 वाहन ही चलेंगे. उनके भ्रमण के समय वाहन रैली आयोजित नहीं की जाएगी. सभी मंत्रीगण यात्रा में न्यूनतम वाहनों का प्रयोग करेंगे. यह भी निर्देश जारी किए गए हैं कि नव नियुक्त निगम-मंडल के पदाधिकारी सादगी से कार्यभार ग्रहण करें और वाहन रैली आयेाजित न करें.  

बढ़ती ईंधन खपत और वैश्विक हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने मंगलवार को अपने और मंत्रियों के काफिलों में तुरंत 50 फीसदी कमी करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि काफिले में अनावश्यक वाहनों को कम किया जाए. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से जुड़ते हुए प्रदेशवासियों से ईंधन की खपत कम करने, सोने की गैरजरूरी खरीद से बचने और सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग की अपील की. 

पीएम मोदी ने हालही में देश से ये अपील की थी कि ईंधन बचत करें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इ्स्तेमाल करें. राजस्थान के सीएम भजनलाल ने पीएम मोदी की अपील पर अपने काफिले में वाहनों की संख्या सीमित कर दी है. उन्होंने कहा है कि काफिले में वाहनों की संख्या न्यूनतम रखें.

इसे भी पढ़ें:-एन. रंगासामी ने 5वीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *