सरहद पर सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली। हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे। इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ जाएंगे। सैनिकों के साथ दिवाली मनाने से पूर्व पीएम मोदी केदारनाथ और बदरीनाथ का दर्शन करेंगे।

पीएम मोदी संभवत: सीमांत गांव माणा का दौरा कर वहां के स्थानीय लोगों और सेना के जवानों से सीधा संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने हर दिवाली सैनिकों के साथ मनाई है। उत्तराखंड दौरे के क्रम में वह इसी शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे। यहां सबसे पहले केदारनाथ में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसी दिन केदारनाथ का दर्शन करने के बाद वह बद्रीनाथ के लिए रवाना होंगे। शुक्रवार की रात बद्रीनाथ में बिताने के बाद पीएम मोदी शनिवार को तड़के बद्रीनाथ का दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे।

इस दौरान पीएम मोदी चीन सीमा से सटे भारत का आखिरी गांव कहे जाने वाले माणा भी जाएंगे। ब्रदीनाथ से महज तीन किलोमीटर दूर इस गांव में उनकी योजना स्थानीय लोगों और जवानों से संवाद करने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *