राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्रांसमिशन प्रणाली का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के भादला, फतेहगढ़ और बीकानेर क्षेत्रों में 8.9 गीगा वाट सौर ऊर्जा वितरण के लिए नवनिर्मित ट्रांसमिशन प्रणाली का उद्घाटन किया। इसका निर्माण पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया है। जयपुर के राजभवन में आयोजित समारोह में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राजस्थान सरकार, केंद्र सरकार और पावर ग्रिड के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

देश में बड़े पैमाने पर अक्षय ऊर्जा के ग्रिड एकीकरण का काम हो रहा है और तेज गति से ऊर्जा वितरण का काम भी चल रहा है। 2030 तक 500 गीगा वाट से अधिक गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा उत्पादन क्षमता की परिकल्पना की गई है। भारत सरकार ने अक्षय ऊर्जा एकीकरण के लिए विभिन्न अंतर-राज्य ट्रांसमिशन प्रणाली विकसित करने की योजना बनाई है।

संगीता ने सीडब्ल्यूसी निदेशक का पदभार संभाला:-
संगीता रामरख्यानी ने सीडब्ल्यूसी की नई निदेशक (कार्मिक) का पदभार ग्रहण किया है। वह एलएलबी के साथ मैनेजमेंट ग्रेजुएट हैं। केंद्रीय भंडारण निगम में शामिल होने से पहले वह कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में समूह महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत थीं। उनके पास मानव संसाधन कार्यों, नीति निर्माण, औद्योगिक संबंध और स्थापना मामलों में काम करने का 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वह कॉनकॉर की संयुक्त उद्यम कंपनियों के निदेशक मंडल में भी रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *