राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौर पर पहुंची झारखंड

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को झारखंड पहुंची। रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उनका स्वागत किया इसके बाद द्रौपदी मुर्मू सीधा देवघर गईं जहां बाबा वैद्यनाथ नाम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। तीन दिवसीय झारखंड दौरे के पहले दिन द्रौपदी मुर्मू शाम 5 बजे रांची स्थित हाई कोर्ट की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद  25 मई को राष्‍ट्रपति खूंटी जिले में स्वंय सहायता समूह की महिलाओं के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी। इसके बाद वे रांची के नामकुम में आयोजित आइआइटी के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी, रात्रि विश्राम राजभवन में होगा। अगले दिन 26 मई को राजभवन में ही गणमान्य लोगों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद वो राजभवन से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जायेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *