महिला दिवस पर 29 महिलाओं को आज नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करेंगे राष्ट्रपति

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नारी शक्ति पुरस्कार की विजेताओं से मुलाकात की। महिला दिवस से एक दिन पहले उन्होंने इन महिलाओं के साथ महत्वपूर्ण विचार साझा किए। इन्हें राष्ट्रपति आज ‘नारी शक्ति’ पुरस्कार प्रदान करेंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर मंगलवार को 2020 और 2021 के लिए ‘नारी शक्ति’ पुरस्कार प्रदान करेंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरस्कार प्राप्त करने वाली हस्तियों के साथ बातचीत करेंगे।

सभी 28 पुरस्कार 29 महिलाओं को प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 2020 के लिए 14 पुरस्कार और 2021 के लिए 14 पुरस्कार शामिल होंगे। यह पुरस्कार उन महिलाओं को दिए जाएंगे, जिन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उत्कृष्ट सेवा की है।

वर्ष 2020 के लिए ‘नारी शक्ति’ पुरस्कार विजेताओं में उद्यमशीलता, कृषि, नवोन्मेष, सामाजिक कार्य, कला, दस्तकारी, एसटीईएमएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, चिकित्सा और गणित) तथा वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं शामिल हैं। 2021 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं में भाषा-विज्ञान, उद्यमशीलता, कृषि, सामाजिक कार्य, कला, दस्तकारी, मर्चेंट नेवी, एसटीईएमएम, शिक्षा, साहित्य, दिव्यांगजन अधिकार आदि क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाएं शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *