एमएलसी चुनाव के लिए शुरू हुई प्रक्रिया…..

नई दिल्‍ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब विधान परिषद यानी एमएलसी चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश की 36 विधान परिषद की सीटों पर नौ अप्रैल को मतदान होना है।

100 सीटों वाले विधान परिषद में अभी भाजपा के 35 एमएलसी हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के खाते में 17 सदस्य हैं। इनमें से भी कई सीटें आने वाले दिनों में खाली होंगी। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सीट भी खाली हो जाएगी। दूसरी ओर बसपा के चार, कांग्रेस के एक, अपना दल (सोनेलाल) के एक सदस्य हैं। इसके अलावा दो शिक्षक एमएलसी, दो निर्दलीय और एक निषाद पार्टी के सदस्य हैं। 37 पद रिक्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *