श्रीलंका में फिर भड़के प्रदर्शनकारी

कोलंबो। श्रीलंका इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहा है। श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन पर जनता ने कब्जा कर लिया है। इस बीच खबर आ रही है कि राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे आज सुबह कोलंबो से मालदीव भाग निकले हैं। वायुसेना के विशेष विमान से वह अपनी पत्नी व दो अंगरक्षकों के साथ मुल्क से फरार हो गए हैं। आज गोतबाया को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देना था। राष्ट्रपति के देश छोड़ने की खबरों से प्रदर्शनकारी फिर से भड़क गए हैं। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने संसद व प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ कूच कर दिया है।

श्रीलंका में स्थिति और भी अराजक होती जा रही है। राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के देश छोड़ने की खबर के बाद आम जनता में जबरदस्त गुस्सा है। जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारी अब श्रीलंकाई प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच सेना ने मोर्चा संभाल लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *