रेल रोको आंदोलन के कारण प्रभावित हुआ सैकड़ों ट्रेनों का संचालन

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को किसानों ने रेल रोको आंदोलन चलाया। इसका असर कई राज्यों में ट्रेन सेवाओं पर पड़ा। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक 184 जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर कब्जा कर लिया। प्रदर्शन के कारण करीब 250 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। इनमें कई मालगाड़ियां भी शामिल हैं। वहीं करीब 125 ट्रेन नियत समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच सकी। लगभग 45 ट्रेनें निरस्त की गईं तो 50 से अधिक के रूट आंशिक तौर पर बदले गए। आंदोलन का सबसे अधिक असर उत्तर पश्चिम क्षेत्र में 42 ट्रेनों पर दिखा तो 25 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। आंदोलन खत्म होने के एक घंटा बाद यानी पांच बजे के बाद ट्रेन सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो गई। ट्रेन संचालन प्रभावित रहने के कारण स्टेशनों पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *