Railways Rules: देश में रोजाना करोड़ों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं. इनमें से बहुत से लोग रिजर्वेशन करवा कर सफर करते हैं. तो बहुत से लोग जनरल टिकट लेकर सफर करते हैं. ट्रेनों में सफर के अलावा बहुत से यात्री अपने रिश्तेदारों, परिवार वालों को छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन तक आते हैं. जनरल टिकट लेनी हो या फिर प्लेटफॉर्म टिकट अबतक इसके लिए यात्रियों के पास यूटीएस ऐप का सहारा था.
लेकिन अब इस ऐप को बंद किया जा रहा है. जिसका असर लाखों लोगों पर होगा. लेकिन रेलवे ने इसके लिए नई ऐप को पहले ही लॉन्च कर दिया है. ताकि यात्रियों को असुविधा न हो. 1 मार्च से रेलवे टिकट बुकिंग से जुड़ा यह बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है. अब टिकट बुकिंग के लिए आपको इस ऐप का इस्तेमाल करना होगा.
टिकट बुकिंग को लेकर नियम बदले
रेलवे ने टिकट बुकिंग सिस्टम को लेकर अब बड़ा बदलाव किया है. जो 1 मार्च से लागू होगा. टिकट बुक करने के लिए आपको नया रेलवन ऐप इस्तेमाल करना होगा. जनरल टिकट हो, प्लेटफॉर्म टिकट या रिजर्वेशन करना हो. सब कुछ एक ही ऐप में मिलेगा. अब आपको अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं रहेगी.
RailOne ऐप से होंगे सारे काम
1 मार्च के बाद यूटीएस ऐप देशभर में काम नहीं करेगा. उसकी जगह रेलवन ऐप पूरी तरह ले लेगा. इस ऐप में न सिर्फ जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट मिलेंगे, बल्कि रिज़र्वेशन, ट्रेन का लाइव स्टेटस और लोकेशन जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी. यानी अब एक ही प्लेटफॉर्म पर पूरी रेल दुनिया मौजूद होगी.
ऐसे बुक होगा जनरल टिकट
सबसे पहले RailOne ऐप खोलें और Journey Planner में जाएं. वहां Unreserved टिकट चुनें. From और To स्टेशन भरें या GPS ऑन करें. ट्रेन टाइप चुनें Mail, Express या Superfast. डिटेल्स चेक कर पेमेंट करें. ट्रांजैक्शन पूरा होते ही टिकट My Tickets सेक्शन में दिखेगा, जहां से आप उसे देख या PDF डाउनलोड कर सकते हैं.
इसे भी पढे़ं:-योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया होली का तोहफा, फरवरी में ही जारी होगा वेतन और पेंशन