डस्की स्किन की महिलाओं के लिए इन रंगों की साड़ियां हैं बेस्‍ट…

फैशन। नवरात्रि शुरू हो चुकी है। ऐसे में महिलाओं में सजने संवरने का भी क्रेज दिख रहा है। वैसे तो साड़ियां किसी भी महिला पर अच्‍छी लगती है। लेकिन अगर आप अपने स्किन टोन के हिसाब से साड़ियों का चुनाव करें तो ये आपकी खूबसूरती और पर्सनैलिटी पर और जंच सकती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं साड़ियों के चुनाव के समय अगर रंगों को लेकर कुछ सतर्कता बरतें तो नवरात्रि के समारोह में आप परफेक्‍ट एथनिक लुक में नजर आएंगी। इन रंगों की साड़ियां खासतौर पर डस्‍की स्किन टोन के लिए परफेक्‍ट मानी जाती हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि में डस्‍की स्किन की लड़कियां किन रंगों की साड़ियों का करें चुनाव-

गोल्डन कलर की साड़ी:-

गोल्‍डन कलर की साड़ी रॉयल लुक देती है। अगर आप येल्‍लो गोल्‍डन या वाइट गोल्‍डन कलर कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनें तो सबसे अलग और खास नजर आएंगी। यह एक ऐसा शेड है जो किसी भी टोन की लड़कियों पर अच्‍छा लगता है। ये लुक आपको डे और नाइट इवेंट दोनों के लिए परफेक्‍ट और रॉयल बनाएगा।

ग्रे साड़ी:-
अगर आप मेटेलिक लुक चाहती हैं तो ग्रे कलर की साड़ी भी आपके लिए परफेक्‍ट है। ऐसी साडि़यां कांजिवरम या साउथ इंडियन साडि़यों के कलेक्‍शन में काफी आसानी से मिल जाएंगी। ये आपकी पर्सनैलिटी को ग्‍लैमर लुक देने के साथ साथ सोबर और स्‍टाइलिश लुक भी देगा।

सफेद साड़ी:-

सफेद रंग की साडि़यों को आप कई तरह से स्‍टाइल कर सकती हैं। आप इन्‍हें रंग बिरंगे ब्‍लाउज के साथ और बालों में सफेद गजरे के साथ ट्राई करें। सफेद के साथ लाल बॉर्डर वाली साड़ी भी खूब फवेगी। इसके साथ पैरों या हाथों में लाल आलता आपको काफी ट्रेडिशन और स्‍टाइलिश लुक देगा। आप चाहें तो इसके साथ डिफरेंट एक्सेसरीज स्‍टाइल कर स्टेटमेंट लुक भी क्रिएट कर सकती हैं।

ब्लैक साड़ी:-

ब्लैक कलर स्टनिंग और ग्‍लैमरस कलर है। डस्‍की स्किन पर भी यह रंग काफी जंचता है। आप इसके साथ स्‍मोकी आई मेकअप करें तो आपका लुक और भी खास दिखेगा। आप इसे स्‍टाइलिश लुक देने के लिए स्‍टाइलिश ब्‍लाउज के और बेल्‍ट के साथ ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ लॉन्ग नेकपीस काफी खूबसूरत लगेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *