शनि के गोचर से इन राशियों का खुलेगा भाग्य

एस्ट्रोलॉजी। 17 जनवरी 2023 को शनिदेव मकर राशि से निकल कर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिष शास्‍त्र के मुताबिक, शनि देव मकर और कुंभ दोनों राशियों के स्वामी हैं। न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव पूरे 30 साल बाद कुंभ राशि में लौटे हैं। इस गोचर के बाद शनि पूरे ढाई साल कुंभ राशि में रहेंगे। शनि देव लोगों को उनके कर्मों का फल देते हैं यानी अच्छे कर्मों का अच्छा फल और बुरे कर्मों का बुरा फल। इसलिए नौ ग्रहों में उनका स्थान सबसे महत्वपूर्ण होता है। शनि देव का कुंभ राशि में गोचर करना बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इसका असर सभी राशियों के जीवन पर पड़ने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि के गोचर से कुछ राशियां बेहद भाग्यशाली होंगी।

मेष राशि:-
ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए शनि का गोचर बहुत शुभ साबित होने वाला है। इस राशि के जातकों की आमदनी में खूब बढ़ोतरी होगी। आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे। शनि कृपा से योजनाओं में भी सफलता मिलेगी। इस दौरान आपको मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा।

वृषभ राशि:-
शनि का कुंभ में गोचर वृषभ राशि के लिए भी शुभ साबित होगा। इस राशि वालों को करियर में शानदार सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति और प्रमोशन की प्रबल संभावना है। शनि देव की कृपा से नई-नई योजनाओं से आप अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि:-
शनि के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल गई है। ऐसे में इस राशि के जातक अब राहत की सांस लेंगे। लंबी-लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। मेहनत के साथ भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में भी खूब लाभ कमा सकेंगे।

धनु राशि:-
शनि का गोचर धनु राशि वालों के लिए सफलता देने वाला है। योजनाबद्ध होकर किए गए सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पूजा पाठ में मन लगेगा। इस दौरान समाज सेवा का भी भाव प्रबल रहेगा।

मकर राशि:-
मकर राशि वाले जातकों को भी शनि के गोचर से लाभ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। तेजी से बैंक बैलेंस बढ़ेगा। ऑफिस भी में आपके काम की खूब तारीफ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *