शीतल सैनी बनीं सेना में लेफ्टिनेंट

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय की शीतल सैनी सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। टक्का रोड अरनियाला ऊना की शीतल को दिल्ली में हुए समारोह में लेफ्टिनेंट रैंक से नवाजा गया। साधारण परिवार में जन्मी शीतल की माता कमलेश कुमारी सरकारी स्कूल में अर्थशास्त्र की प्रवक्ता हैं। पिता पवन कुमार राजस्व विभाग में कानूनगो हैं। शीतल की प्राथमिक शिक्षा लॉर्ड कृष्णा स्कूल तथा जमा 2 मेडिकल तक की शिक्षा डीएवी सेंटेनरी स्कूल में हुई। बिना कोचिंग मेहनत से परीक्षा पास कर पीजीआई चंडीगढ़ तथा आर्मी में चयनित हुईं। शीतल ने फौज में जाकर देश की सेवा को चुना। चार वर्ष के कठिन प्रशिक्षण के उपरांत अब यह मुकाम हासिल किया है। कर्नल सतदेव सिंह, अजय अग्रवाल, सतीश शर्मा, नीना सैनी, अशोक धीमान, एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा, प्रिंसिपल डीएवी सेंटेनरी स्कूल ऊना अतुल महाजन, प्रिंसिपल लॉर्ड कृष्णा स्कूल शिवपाल सैनी, शक्ति चंद, राजेंद्र शर्मा, एसपी शर्मा, यशपाल ठाकुर, बलदेव डोगरा, ओम प्रकाश शर्मा, हरीश चंद, रघवीर सिंह, विधि चंद ने शीतल के अभिभावकों को शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *