बर्फ से ढकी चोटियां, चारधाम यात्रा है सुचारू

उत्तराखंड। उत्तराखंड में रविवार की देर शाम को बदले मौसम के बाद प्रदेशभर में ठंड बढ़ गई है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। सोमवार की सुबह धूप खिली तो ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप निकल गई। वहीं चाधाम यात्रा सुचारू है। केदारनाथ धाम में रविवार देर शाम जमकर बर्फबारी हुई। वहीं रात भी बर्फबारी हुई तो सुबह धाम बर्फ से सराबोर नजर आया। हालांकि सुबह से मौसम सामान्य बना हुआ है। सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए निरंतर यात्री भेजे जा रहे हैं। हेलीपैड सहित यात्रा मार्ग पर हल्की बर्फ जमी है। रास्तों व हैलीपेड से बर्फ हटाई जा रही है। जिससे हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित हो गई है। यमुनोत्रीधाम सहित यमुना घाटी मे मौसम साफ बना हुआ है। यमुनोत्री हाईवे के जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सामान्य रूप से यात्रियों क आवाजाही बनी हुई है। रविवार को मौसम के बिगड़ने पर आज सोमवार को यात्रियो की आवाजाही थोड़ी कम है। सुबह से अभी तक 200 यात्रियों ने मां यमुना के दर्शन किए। धाम में हल्की बर्फबारी होने से ठंड में भी इजाफा हो गया है। सुबह खिली धूप के साथ यमुनोत्री धाम व बंदरपूंछ और सप्त ऋषिकुंड का की पहाड़ियां सफेद चादर से लिपटी नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *