जी-20 देशों के स्पीकरों का शिखर सम्मेलन जर्काता में

नई दिल्ली। जी-20 देशों के संसद के प्रमुखों की आठवीं शिखर बैठक 6 से 7 अक्टूबर को इंडोनेशिया की राजधानी जर्काता में हो रही है। इसमें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश शामिल होंगे।

स्पीकर ओम बिरला जकार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। सूत्रों के अनुसार,  भारतीय प्रतिनिधिमंडल 4 अक्टूबर को जकार्ता के लिए रवाना होगा। G-20 संगठन 19 देशों और यूरोपीय संघ से मिलकर बना है। ये 19 देश हैं- अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, कोरिया गणराज्य, दक्षिण अफ्रीका, रूस, सऊदी अरब, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका।

भारत अगले साल 2023 में दिल्ली में G-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। 17 वां G-20 शिखर सम्मेलन नवंबर 2022 में इंडोनेशिया में आयोजित किया जाएगा। भारत दिसंबर 2022 से एक साल के लिए G-20 की अध्यक्षता करेगा। G20 की अध्यक्षता हर साल सदस्य देशों के बीच बारी-बारी से सौंपी जाती है।

यह पद धारण करने वाला देश, पिछला अध्यक्ष देश और अगला अध्यक्ष बनने वाला देश मिलकर G-20 के एजेंडे की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए ‘ट्रोइका’ बनाता है। अभी इटली, इंडोनेशिया और भारत ट्रोइका देश हैं। इंडोनेशिया वर्तमान में इस संगठन का अध्यक्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *