श्रीलंका ने 16 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार…..

तमिलनाडु। श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के 16 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर समुद्री सीमा का उल्लंघन कर श्रीलंका के क्षेत्र में प्रवेश करने का आरोप लगाया गया है। रामेश्वरम में अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंका की यह कार्रवाई दो अलग अलग घटनाओं से जुड़ी बताई गई है। श्रीलंका ने दो यांत्रिक नावें भी जब्त कर ली हैं।

उन्होंने बताया कि 12 मछुआरों को कच्चातीवू द्वीप के पास से और बाकी को मन्नार की खाड़ी से पकड़ा गया। श्रीलंका ने पिछले माह भी कई बार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। उस वक्त ये मछुआरे वहां मछली पकड़ रहे थे। दोनों देशों के बीच मछुआरों को लेकर अक्सर विवाद होते रहते हैं। भारत के कड़े रुख के बाद मछुआरों को रिहा कर दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *