प्रदेश में हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जल्द बढ़ेगा मानदेय

उत्तराखंड। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर मानदेय बढ़ाए जाने एवं आंदोलन के दौरान के काटे गए मानदेय को दिए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द उनका मानदेय बढ़ेगा। आगामी कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को लाया जाएगा। वहीं कार्यकर्ताओं को काटे गए मानदेय को भी दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि विभाग की ओर से उनके काटे गए मानदेय को दिए जाने का कई बार आश्वासन दिया जा चुका है, इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के मुताबिक कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से मिलकर मानदेय बढ़ाए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका मानदेय कम से कम 18 हजार रुपये किया जाए। जबकि सात दिसंबर 2019 से चार फरवरी 2020 तक आंदोलन के दौरान के काटे गए मानदेय को भी दिया जाए। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में संगठन की प्रदेश संगठन मंत्री मीनाक्षी रावत, प्रदेश महामंत्री सुमति थपलियाल शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *