रामकृष्ण मिशन के उपाध्यक्ष स्वामी प्रभानंदजी महाराज का निधन

यूपी। स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के उपाध्यक्ष स्वामी प्रभानंदजी (91) का शनिवार शाम कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। हावड़ा जिले में रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ द्वारा एक संदेश जारी कर उनके निधन की पुष्टि की गई। उन्होंने शनिवार शाम 6.50 बजे अंतिम सांस ली। मिशन के अधिकारियों के बताये गये जानकारी के मुताबिक स्वामी प्रभानंदजी पिछले कुछ समय से आयु संबंधी कई बीमारियों से जुझ रहे थे। उन्हें बीते वर्ष अक्टूबर में रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने शनिवार शाम 6.50 बजे अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया शोक

सीएम ममता बनर्जी ने स्‍वामी जी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए अपने एक बयान में कहा कि उनके निधन ने न केवल रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के लिए बल्कि मानवता के लिए भी आध्यात्मिक और संस्थागत स्पेक्ट्रम के लिए एक शून्य पैदा किया। सीएम ने अपने बयान में कहा, यह एक अपूरणीय क्षति है। मैं उनके अनुयायियों, शिष्यों और छात्रों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।

मिशन के अधिकारियों ने कहा कि उनके पार्थिव शरीर को  बेलूर मठ ले जाया जाएगा। वहां उनके अनुयायियों को सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक अंतिम दर्शन करने का मौका मिलेगा। रविवार को उनका अंतिम संस्कार बेलूर मठ परिसर में रविवार को 9 बजे किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *