धर्म और प्रकृति का अनूठा संगम है तमिलनाडु…

यात्रा। अगर आप नई जगहों पर घूमने के शौकीन हैं और ऐसा ही कुछ प्लान कर रहे हैं तो आपको इस बार अलग अनुभव के लिए दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु का टूर प्लान करना चाहिए। यहां प्रकृति और धर्म का अनोखा संगम देखने को मिलता है। यहां आपको अनोखा अनुभव होगा।

चाहें आप धार्मिक स्थलों में रुचि रखते हों या फिर एडवेंचर करना पसंद करते हैं, इस राज्य में सभी के लिए कुछ न कुछ घूमने की जगह जरूर हैं। अगर आप पूरे तमिलनाडु को एक ही बार में कवर करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको लंबा समय चाहिए। यहां की खूबसूरती आपको बार-बार इस जगह आने को आकर्षित कर देगी। चलिए तमिलनाडु के प्रमुख स्थलों के बारे में जान लेते हैं-

वीजीपी स्नो किंगडम: अगर गर्मी में भी बर्फ का आनंद लेना चाहते हैं तो स्नो किंगडम में एक दिन बिता सकते हैं। यहां पर आपको काफी ज्यादा मजा आने वाला है।

आदियोगी शिव प्रतिमा: अगर तमिलनाडु की ट्रिप पर हैं तो सभी को एक बार आदियोगी शिव प्रतिमा को देखने जरूर जाना चाहिए। यह विशाल प्रतिमा आपने अब तक इंटरनेट पर ही देखी होगी। भगवान शिव की यह प्रतिमा देखकर आपको आनंद की अनुभूति होगी।

मदुरई मीनाक्षी अम्मन मंदिर: यह एक ऐतिहासिक और आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह मंदिर दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है और यहां लाखों की संख्या में लोग दर्शन करने जाते हैं।

एडवेंचर के लिए इन जगहों पर जाएं:-
धनुषकोडी बीच पॉइंट: अगर बीच लवर हैं और कुछ वॉटर स्पोर्ट्स करना चाहते हैं तो इस बीच पर जा सकते हैं। यह जगह काफी अलग और अनोखी है। यहां के नजारे आपके जेहन में बैठ जाएंगे।
कोएकर्स वॉक: यहां वॉक करने के साथ-साथ सुंदर पहाड़ों का नजारा देखा जा सकता है। यहां जाकर आप प्रकृति को करीब से महसूस कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *