ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन समय में हुई बढ़ोतरी

मथुरा। वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव के कारण हुए हादसों से सबक लेकर मंदिर प्रबंधन ने ठाकुरजी के दर्शन का समय बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है। मंदिर के प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन ने मंदिर के दर्शन के समय में बढ़ोतरी करने के आदेश जारी किए हैं। इसके अनुसार, अब ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी सुबह साढ़े पांच घंटे और शाम को साढ़े पांच घंटे भक्तों को दर्शन देंगे।अब मंदिर के पट 11 घंटे तक खुलेंगे। पहले मंदिर के पट 8 घंटे 15 मिनट खुलते थे।

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन कोमल शुक्ला ने तत्काल प्रभाव से मंदिर के दर्शन समय में बढ़ोतरी करते हुए शरद ऋतु में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और शाम 4:00 बजे से 9:30 बजे तक करने के आदेश दिए हैं। ग्रीष्मकाल में नया समय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और शाम 5:00 बजे से रात 10:30 बजे तक किया गया है। अब तक मंदिर के दर्शन का समय सुबह 8:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और शाम को 4:30 बजे से रात 8:30 बजे तक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *