ई-श्रम कार्ड धारको को सरकार देने जा रही है तीन हजार रूपये…..

नई दिल्‍ली। देश में मौजूद जरूरतमंद लोगों के लिए सरकारें कई तरह के कार्य करती हैं, जिनका उद्देश्य इन लोगों को लाभ पहुंचाना होता है, इनकी जरूरतों को पूरा करना आदि होता है। राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही कई तरह की योजनाएं चलाती हैं या फिर कई पुरानी योजनाओं का विस्तार भी करती हैं।

मौजूदा समय में देश में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, राशन आर्थिक मदद देने जैसी कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। इनमें से कई योजनाएं भारत सरकार के श्रम मंत्रालय द्वारा भी चलाई जा रही है। जैसे- ई-श्रम कार्ड। इसी कड़ी में श्रम मंत्रालय के द्वारा आईकॉनिक वीक की शुरूआत की गई है।

दरअसल भारत सरकार के श्रम मंत्रालय द्वारा आईकॉनिक वीक की शुरूआत की गई है। इसके तहत एक स्कीम ‘डोनेट ए पेंशन’ शुरू की गई है। इसकी शुरूआत केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में की। इसमें असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए ई-श्रम रजिस्ट्रेशन की शुरूआत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *