माइनस डिग्री तापमान में युवाओं ने सीखा बर्फ के पहाड़ पर चढ़ना….

हिमाचल प्रदेश। लाहौल में माइनस डिग्री तापमान में युवाओं ने बर्फ के पहाड़ पर चढ़ना सीखा। देश भर के युवाओं के अलावा प्रशिक्षण शिविर में श्रीलंका के प्रतिभागी भी शामिल हुए। आइस हॉकी के बाद लाहौल की वादियों में चला आइस क्लाइंबिंग कोर्स सुर्खियों में रहा।

वहीं श्रीलंका के अलावा दिल्ली, केरल, हरियाणा, मुंबई और उत्तराखंड के युवा आइस क्लाइंबिंग के इंटरमीडिएट कोर्स का प्रशिक्षण पाकर अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं। इन युवाओं ने लाहौल के मोन (कमांडर नाला) और छेलिंग में सात दिनों तक आइस क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण माइनस डिग्री तापमान में हासिल किया।

बता दें कि लाहौल में प्रशिक्षण शिविर में श्रीलंका के थिनुवन और जयंती ने भी आइस क्लाइंबिंग के गुर सीखे। उन्होंने बताया कि पहली बार इतनी बर्फ में क्लाइंबिंग की। यह अहसास उन्हें हमेशा याद रहेगा। प्रशिक्षण शिविर में दिल्ली के सौर, ब्रिजेश, अरोही, केरल के अमृत, किरण, हरियाणा के श्रीकांत, मुंबई के तरुण, पूर्वा और उत्तराखंड के लोकेश ने भी हिस्सा लिया। प्रशिक्षक अनिल वेलवाल, भारत भूषण और सुनील कुमार ने देश और विदेश के इन युवाओं को आइस क्लाइंबिंग की बारीकियां सिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *