फिर बदलेगा झांसी का नाम…

झांसी। एक बार फिर से झांसी के रेलवे स्टेशन के नाम में बदलाव होगा। स्टेशन को नया नाम रानी लक्ष्मीबाई झांसी दिया जाएगा। रेल मंत्रालय इसे लेकर स्तर पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। झांसी में रेलवे स्टेशन की स्थापना ब्रिटिश शासनकाल में 1889 में की गई थी।

इस स्टेशन को तब से झांसी के नाम से ही जाना जाता था, लेकिन 132 वर्ष बाद 28 दिसंबर 2021 को इसका नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई कर दिया गया था। इस बदलाव पर झांसी वासियों ने आपत्ति जताई थी। उन्हें स्टेशन के नाम में वीरांगना लक्ष्मीबाई तो स्वीकार था, परंतु झांसी जुड़ा न होने पर आपत्ति थी। अब स्टेशन को रानी लक्ष्मीबाई झांसी नाम दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *