सिंगल रहने के हैं कई फायदे

रिलेशनशिप। लोग अपना अकेलापन दूर करने के लिए अक्‍सर रिलेशनशिप में आ जाते हैं। लोगों को लगता है कि जिंदगी में किसी खास के होने से उनका मानसिक तनाव कम होता है और एक साथी की जरूरत सभी को महसूस होती है। लेकिन, रिलेशनशिप में होने के कुछ फायदे हैं तो साथ ही में कुछ नुकसान भी है। ऐसा नहीं है कि सिंगल होने से कुछ नुकसान है। सिंगल रहने के भी कई ऐसे फायदे हैं जिन्हें जानकार आप सोच में पड़ जाएंगे। आज हम आपको सिंगल होने के कुछ खास फायदों के बारे में बताएंगे-

पिछले कुछ समय में युवाओं में सिंगल रहने का क्रेज काफी बढ़ गया है। सिंगल रहने से आपको खुद के बारे में जानने और बेहतर समझ को विकसित करने का मौका मिलता है। जब एक बार आप खुद को जान जाते हैं तो आप भीड़ से हटकर उन कामों में व्यस्त हो जाते हैं जो आपको खुशी देते हैं।

परिवार के लिए अधिक समय:-

विवाहित या रिलेशनशिप में होने के बाद कई लोग काफी रिजर्व हो जाते हैं और अपने परिवार के लिए समय नहीं दे पाते। सिंगल रहने का यह भी फायदा है कि आप अपने काम से फ्री होने के बाद माता-पिता और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ पर्याप्त समय बिता सकते हैं।

तनाव कम होना:-

सिंगल रहने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप तनाव से मुक्त रहते हैं। यह सिर्फ रिश्ते की वजह से नहीं बल्कि इसके पीछे कई अन्य कारण भी हैं। इसमें सबसे खास कारण यह है कि इसमें आर्थिक तनाव है। जब आप सिंगल होते हैं तो आपको कमाने और अपने ऊपर खर्च करने की आवश्यकता होती है न कि सेविंग्स की।

दूसरे लोगों की मदद करने का मौका:-

रिश्ते अधिक समय लेते हैं जिससे आप लोगों से दूर होने लगते हैं। ऐसे में अगर आप सिंगल हैं तो आपको दूसरे लोगों से मिलने और उनकी मदद करने का मौका अधिक मिलता है। सिंगल होने पर आप अपना समय किसी ऐसे काम में मदद करने के लिए स्वेच्छा से भी दे सकते हैं जो आपके लिए बहुत मायने रखता है।

किसी के प्रति जवाब देह नहीं:-

अविवाहित रहने का एक सबसे बड़ा फायदा यह भी है कि आप जवाबदेही से फ्री रहते हैं। आप किसी को लगातार खुश करने की जिम्मेदारी से फ्री रहते हैं। आप अपना जीवन अपने नियमों से जी सकते हैं।

आर्थिक लाभ:-

सिंगल रहने के कई आर्थिक लाभ भी हैं। यदि आपके पास खुद के लिए पर्याप्त समय है तो आप करियर पर अधिक ध्यान दे सकते हैं। काम पर ध्‍यान देनें से भविष्य में आपको अधिक आर्थिक लाभ होगा।

दोस्ती का मौका:

रिलेशनशिप में आने के बाद या फिर शादी के बाद दोस्तों से मिलना काफी कम हो जाता है। सिंगल रहने से आपके पास खुद के लिए समय होता है जिसका उपयोग आप अपने दोस्ती को मजबूत बनाने में कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आपको नए-नए दोस्तों से मिलने का भी मौका रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *