जम्मू कश्मीर में ठंडी हवाओं के बीच बारिश और बर्फबारी के है आसार

जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर के सभी जिलों में गुरूवार को मौसम खुला रहा। मैदानी इलाकों में खिली धूप का लोगों ने मजा लिया। कश्मीर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर चला गया है, लेकिन जम्मू संभाग में गिरावट जारी है। जम्मू में दिनभर धूप खिलने के साथ ही दिन का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री गिरकर 17.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस दौरान संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.8, बटोत में माइनस 0.9, कटड़ा में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.3, पहलगाम में माइनस 10.9 और गुलमर्ग में माइनस 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड के बीच दिन और रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है।लेह में दिन का तापमान माइनस 2.4 और रात का न्यूनतम तापमान माइनस 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में दिन का तापमान माइनस 1.1 और रात का माइनस 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *