सर्दियों में महिलाओं की सोलो ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये जगहें…

यात्रा। इन दिनों सोलो ट्रिप का काफी चलन है। भारत में बहुत सारी खूबसूरत जगहें हैं जो कम बजट में घूमने के लिहाज से शानदार हैं। अक्सर कामकाज के बीच आपके साथियों के पास उतना समय नहीं होता कि वह मिलकर कोई ट्रिप प्लान कर सकें। इस कारण सफर की योजना सबके फ्री होने तक ठंडे बस्ते में रहती है। कॉलेज या अकेले रहने वालों लड़कों के लिए सोलो ट्रिप पर जाना आम बात है। वह किसी भी वीकेंड पर अपना सामान उठाते हैं और निकल पड़ते हैं। लेकिन महिलाओं के लिए भी भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो अकेले घूमने के लिहाज से सुरक्षित हैं। आइए जानते हैं वो जगहें-

ऋषिकेश:-
सर्दियों में उत्तराखंड के ऋषिकेश में घूमने जा सकते हैं। यह जगह हिमालय का मुख्य द्वार और विश्व योग राजधानी मानी जाती है। विश्‍वभर से लोग यहां योग, रिवर राफ्टिंग और रोमांच से भर देने वाली एक्टिविटी के मजे लेने के लिए आते हैं। सोलो ट्रैवलर्स के लिए ऋषिकेश बेहतरीन जगह है। अकेले घूमने के लिए भी यह जगह पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है। महिलाएं कुदरती खूबसूरती देखने और शांति के एहसास के लिए ऋषिकेश जा सकती हैं।

जयपुर:-
सर्दियों में महिलाएं सोलो ट्रिप पर जयपुर का सफर कर सकती हैं। इस मौसम में जयपुर घूमना बेहतर समय है। जयपुर में हवा महल, जल महल, सिटी पैलेस, आमेर का किला, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ का किला, बिरला मंदिर, गोविंद देव जी मंदिर समेत कई अन्य पर्यटन स्थलों की सैर कर सकती हैं।

दार्जिलिंग:-
दार्जिलिंग की खूबसूरती हर किसी का मन मोह सकती है। यहां कंचनजंगा के पहाड़ों से लेकर घने जंगल, मिरिक झील, टॉय ट्रेन के नजारों का लुत्फ उठाने को मिल सकता है। खास बात यह है कि महिलाओं के लिए यह जगह काफी सुरक्षित है। यहां पर कम पैसों में कई पर्यटन स्थलों की सैर का मौका मिलेगा। आप लॉयड बोटेनिकल गार्डन के दुर्लभ वनस्पति और लगभग विलुप्त हो चुके जानवर देख सकती हैं। यहां की हरियाली और प्राकृतिक नजारे सर्दियों के मौसम में अधिक सुहावने लगते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *