WhatsApp में जल्‍द आएंगे ये मजेदार फीचर्स…

टेक्नोलॉजी। WhatsApp अपने यूजर्स को लगातार नए-नए अपडेट दे रहा है। अब व्हाट्सएप कुछ और नए इंटरेस्टिंग फीचर्स पर काम कर रहा है। WABetaInfo के अनुसार ये फीचर्स भी जल्द आपके यूज के लिए लाइव होने वाले हैं। हम आपको व्हाट्सएप के इन्हीं कमाल के फीचर्स के बारे में जानकारी देंगे जो अभी बीटा टेस्टिंग में हैं और जल्द ही इन्हें जारी किया जाएगा। चलिए जानते हैं…

ग्रूप लेफ्ट करने वालों की मिलेगी जानकारी:-

व्हाट्सएप में अभी कोई मेंबर ग्रूप लेफ्ट करता है तो केवल ग्रूप पर एक नोटिफिकेशन आता है कि मेंबर ने ग्रूप छोड़ दिया है, लेकिन व्हाट्सएप के नए past participants फीचर के बाद आप ग्रूप लेफ्ट करने वाले मेंबर की जानकारी कभी भी प्राप्त कर सकते हैं। नए फीचर के बाद ग्रूप लेफ्ट करके जाने वाले सभी मेंबर की लिस्ट आप चेक कर पाएंगे।

डिटेल होने से पहले ही सेव हो जाएंगे मैसेज :-

अभी व्हाट्सएप यूजर्स को मैसेज डिसअपीयर का ऑप्शन मिलता है, जिससे इस्तेमाल से यूजर्स 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन के बार मैसेज को हमेशा के लिए डिलीट कर सकता है। व्हाट्सएप अब इस फीचर में एक और ऑप्शन जोड़ने वाला है, जिसके बार आप डिसअपीयर मैसेज को भी डिलीट होने से पहले सेव कर सकते हैं। इस ऑप्शन को Kept message  नाम दिया गया है। जल्द ही यह फीचर्स भी आपको मिलने वाला है।

वीडियो चैट में बना पाएंगे अवतार:-

व्हाट्सएप इस नए फीचर पर भी काम कर रही है, इसके बाद वीडियो चैक और भी मजेदार बन जाएगी। इस फीचर में आप वीडियो चैट के दौरान अपने खुद के अवतार को प्रजेंट कर सकते हैं, यानी आपका कार्टून कैरेक्टर वीडियो चैट में दिखेगा।

नहीं दिखेगा ऑनलाइन स्टेट्स:-

यूजर्स को जल्दी ही व्हाट्सएप पर अपना ऑनलाइन स्टेट्स हाइड करने का ऑप्शन भी मिलने वाला है। जिसके बाद यूजर्स अपनी प्रोफाइल को और अधिक प्राइवेट कर सकतें हैं। इस फीचर में यूजर्स अपनी मर्जी से अपने ऑनलाइन स्टेट्स को हाइड कर सकेंगे, जिसके बाद यूजर्स के कॉन्टेक्ट को उनका ऑनलाइन स्टेट्स दिखाई नहीं देगा। व्हाट्सएप इस फीचर के डेवलपमेंट फेस में हैं, इसे जल्द ही लाइव किया जाएगा।

वॉयस नोट में बदलाव:-

व्हाट्सएप वॉयस नोट में भी बदलाव करने वाला है, जिसके बाद वॉयस नोट को Waveforms में भेजा जा सकेगा। वॉयस नोट की ऑडियो वेवफॉर्म चैट बबल ऑप्शन में स्टोर होंगी, जिन्हें आप कभी भी एकसाथ सुन सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *