रसोई की ये चीजें बच्चोंं की हाइट बढ़ाने में है मददगार

फिटनेस। बच्चों की उम्र बढ़ने के साथ ही उनका शारीरिक और मानसिक विकास होना भी बेहद आवश्‍यक है। हालांकि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास की दर अलग अलग हो सकती है। कई बच्चे तेजी से बढ़ते हैं। कम उम्र में ही उनकी लंबाई बाकी बच्चों से अधिक होती है, तो वहीं कुछ ऐसे बच्चे भी होते हैं, जो अपनी उम्र के बच्चों से कम हाइट के लगते हैं। लंबाई तेजी से न बढ़ पाने के कारण वह दूसरे बच्चों की तुलना में छोटे नजर आते हैं।

लगभग सभी पैरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे की ग्रोथ सामान्य हो। जब वह महसूस करते हैं कि बच्चे की लंबाई धीमे बढ़ रही है या ग्रोथ में रुकावट आ रही है तो वह तरह तरह के तरीके अपनाते हैं। दवाएं, सप्लीमेंट, लंबाई बढ़ाने वाली एक्सरसाइज पर ध्यान देने लगते हैं। लंबाई न बढ़ पाने के कुछ कारण हो सकते हैं, इसमें से एक पोषण की कमी भी है। बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए उनकी डाइट पर खास ध्यान देने की आवश्‍यकता है। इलाज या अन्य तरीके अपनाने के साथ ही सबसे पहले आपको खान पान में सुधार की आवश्‍यकता है। रसोई में रखी कुछ चीजों के सेवन से बच्चे का कद बढ़ सकता है। तो आइए जानते हैं ऐसे सेहतमंद खानपान के बारे में जो बच्चे की लंबाई बढ़ाने में फायदेमंद है।

दूध :-
स्वास्थ्य विशेषज्ञ घर के बड़े बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक के लिए दूध के सेवन की सलाह देते हैं। दूध में विटामिन डी, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती है और शरीर की वृद्धि में सहायक होता है। बच्चे को नियमित दूध के सेवन की आदत डलवाएं। हल्दी वाला दूध, बादाम वाला दूध या केसर वाली दूध भी बच्चे को पिलाएं। यह उनकी संपूर्ण सेहत के लिए लाभकारी है।

अंडा :-
बच्चे को अपनी डाइट में भरपूर प्रोटीन की जरूरत होती है। प्रोटीन बच्चे के शारीरिक विकास में सहायता करता है। अंडा प्रोटीन, बायोटिन, रिबोफ्लेविन और आयरन की कमी को पूरा करता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। रोज सुबह के नाश्ते में बच्चे को एक अंडा जरूर खिलाएं।

दही :-
बच्चे की सेहत के लिए जितना असरदार दूध है, उतना ही दही भी है। डाइट में दही को शामिल करें। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी और प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में होता है। यह सभी पोषक तत्व शरीर की वृद्धि पर अच्छा प्रभाव डालते हैं। दही के अलावा आप बच्चे को चीज भी खाने में दे सकते हैं।

गाजर :-
गाजर मौसमी सब्जी है, जिसमें भरपूर विटामिन होता है। साथ ही गाजर के सेवन से शरीर को बीटा कैरोटीन भी मिलता है, जो विटामिन ए में बदल जाता है। हड्डियों की मजबूती और शरीर के विकास के लिए बच्चे को गाजर का सेवन कराएं। गाजर का सूप, सब्जी, जूस या सलाद के तौर पर बच्चे की डाइट में शामिल कर सकते हैं।

सोयाबीन :-
सोयाबीन हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें भरपूर प्रोटीन पाई जाती है, जिसका सेवन बच्चों के साथ ही बुजुर्गों के लिए भी लाभकारी है। टोफू, सोया चंक्स भी बच्चों को खिला सकते हैं। जिन बच्चों की लंबाई बढ़ने में वक्त लग रहा है, उन्हें नियमित सोयाबीन की अलग डीश खिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *