सर्दियों मे दोस्तों के साथ घूमने के लिए परफेक्ट है ये जगहें …

यात्रा। अगर आप भी सर्दियों के मौसम में घूमने की तैयारी कर रहे हैं,  तो आज हम आपको कुछ बेहद ही शानदार जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप अपनी ट्रैवलिंग लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ये जगहें दोस्तों या फैमिली के साथ घूमने के लिए एकदम परफेक्‍ट है। यहां का नजारा बेहद आकर्षक है। गर्मियों में तो ये जगह खूबसूरत लगती ही हैं, लेकिन ठंड में इनका नजारा मन को मोहने वाला हो जाता है।  तो चलिए हम इसके बारें में आपको बताते है।

गुलमर्ग :-  

गुलमर्ग एक ऐसा हिल स्टेशन है जो सर्दियों में किसी जन्नत से कम नहीं लगता है। बर्फीली हवाएं, ठंडी हवाएं, खुशनुमा माहौल, ये सब गुलमर्ग की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यहां की अपर्वथ चोटी स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग जैसी स्नो एक्टिविटीज के लिए बहुत प्रसिद्ध है। अगर आप यहां और एडवेंचर चाहते हैं तो ट्रैकिंग भी एक बेस्ट ऑप्शन है। और हां यहां की केबल राइड पर घूमना तो जरा भी न भूलें, दोस्तों और फैमिली के साथ ये राइड किसी एडवेंचर से कम नहीं रहेगी।

गंगटोक :-

पुराने भारत-चीन रेशम मार्ग का घर, गंगटोक एक अनूठा हिल स्टेशन है। बौद्ध तीर्थयात्रियों से लेकर ट्रेकर्स तक, पर्यटकों से लेकर हनीमून मनाने वालों तक, हर तरह के यात्री यहां कुछ न कुछ देख सकते हैं। हर तरफ हरियाली और जीव-जंतु, शांत ऊंचाई वाली झीलें, रंग-बिरंगे मठ और असली हिमालय के नज़ारे आपको यहां 4 से 5 दिन और ज्यादा रुकने के लिए मजबूर कर सकते हैं। वैसे गंगटोक में बर्फबारी नहीं होती है, लेकिन तापमान 4 डिग्री तक गिर जाता है, तो अपनी पैकिंग करते समय ठंड के कपड़े ज्यादा रख लें।

रण ऑफ कच्छ :-

रंगीन सफेद रेत रेगिस्तान उत्सव के लिए दुनिया भर में जाना जाता है, कच्छ का रण नवंबर और फरवरी के बीच की अवधि के लिए हर साल सर्दियों के मौसम में रण उत्सव का आयोजन करता है। यह त्यौहार सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्थानीय व्यंजनों के माध्यम से गुजरात के जातीय आकर्षण को प्रदर्शित करता है। ट्रेडिशनल खाना, हैंडीक्राफ्ट, रेगिस्तानी सफारी जैसी चीजें इस जगह को और खूबसूरत बना देती हैं। कच्छ की खूबसूरती को देखने के लिए आप हॉट एयर बलून राइड भी ले सकते हैं। दोस्तों और फैमिली के साथ घूमने के लिए ये जगह भी बिल्कुल बेस्‍ट है।

औली :-  

औली भारत में सर्दियों में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। नंदा देवी, नीलकंठ और माना पर्वत की शानदार चोटियां औली में देखने के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। औली में आप पूरे साल में कभी भी हरी-भरी घाटियां देख सकते हैं, लेकिन सर्दियों में इस जगह का नजारा कुछ अलग ही होता है। दोस्तों के साथ या परिवार वालों के साथ यहां आप स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, ट्रेकिंग और चेयर कार राइड का पूरा मजा ले सकते हैं।

धर्मशाला :-

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित एक छोटा सा शहर है। धौलाधार रेंज से घिरा, मोटी अल्पाइन वनस्पति, संकरी गलियां और औपनिवेशिक इमारतें, इसे भारत का बेहतरीन हिल स्टेशन बनाती हैं। इसकी लोकप्रियता का एक और कारण है-तिब्बतियों के एक बड़े समुदाय की उपस्थिति, जिसकी वजह से लोग यहां आना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इसकी उपस्थिति ने धर्मशाला के भोजन, संगीत और परिवेश को बहुत प्रभावित किया है। अगर आप यहां गर्मियों में जा चुके हैं, तो एक बार सर्दियों में भी यहां की खूबसूरती को जरूर देखने जाए। सर्दियों में यहां की खूबसूरती मनमोहक होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *