ये है इंडिया का सबसे सस्ता बाजार, किलो के भाव से मिलते हैं कपड़े

शॉपिंग। शॉपिंग करना हर किसी को पसंद होता है। अधिकतर लोग समय मिलते ही शॉपिंग करने निकल जाता है। कई बार बजट कम होने की वजह से लोग अपनी मनचाही चीजें खरीद नहीं पाते। ऐसी परेशानी अक्सर तब सामने आती है जब कोई बड़े मॉल या किसी बड़े शोरूम से खरीददारी करने गया हो।
आज हम आपको दिल्ली के एक ऐसे मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां महज कुछ रुपयों में किलो के भाव से कपड़े मिल जाते हैं। महंगाई के इस दौर में भी इस बाजार मे बेहद सस्ते कपड़े मिलते हैं। यहां आपको जींस से लेकर सर्दियों तक की जैकेट्स, स्वेटर, टॉप, सूट और कई तरह के कपड़े भी बड़ी आसानी से मिल जाती हैं। आइए जानते हैं इस बाजार के बारे में-

कहां है ये बाजार ?
देश की राजधानी दिल्ली में ये बाजार शिवाजी रोड पर स्थित है। यहां जाने के लिए आपको मेट्रो मिल जाएगी। इस बाजार के सबसे पास तीस हजारी और पूल बंगश मेट्रो स्टेशन हैं। मेट्रो से यहां तक आने के बाद आप पैदल ही बाजार तक जा सकते हैं।

किलो के भाव में मिलते हैं कपड़े:-
आपने हमेशा कपड़ो को गिनती से ही गिन कर खरीदा होगा लेकिन इस बाजार मे आपको किलो के भाव मे कपड़े मिलते हैं। यहां 10 से 50 कपड़ों के बंडल आपको आसानी से मिल जाएंगे। कुछ कपड़ों के बंडल तो 1 किलो से 45 किलो तक के होते हैं।

इस बात का रखें ध्यान :-
यहां शॉपिंग करते समय इस बात का ध्यान रखें कि मार्केट में आपको सिंगल पीस मे कपड़ा नहीं मिलता। यहां से कुछ खरीदते समय लार्ज क्वांटिटी के बंडल को खरीद कर जरूर देख लें क्योंकि कई बार कपड़े डिफेक्टेड निकल सकते हैं।

इस बाजार में आप महज 12 रुपये किलो के हिसाब से भी कपड़े खरीद सकते हैं। कपड़े खरीदते समय आपको कई तरह की बातें भी सुनने को मिलेंगी। कोई दुकानदार कहता है कि ये कपड़े इंपोर्टेड हैं तो कोई कहता है इंडिया के ही हैं। बिजनेस के हिसाब से भी लोग यहां से कपड़े खरीद कर ले जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *