तीन विवि में वर्तमान सत्र से हिंदी में होगी बीटेक की पढ़ाई

हरियाणा। हरियाणा के तीन तकनीकी विश्वविद्यालयों में बीटेक की पढ़ाई इसी सत्र से हिंदी भाषा में होगी। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली ने शैक्षिक सत्र 2021-22 से हिंदी कोर्स शुरू करने की मान्यता दे दी है। दाखिले के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित विश्वविद्यालयों में दूरभाष नंबर, ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं। गुरु जंभेशवर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार को संगणक विज्ञान अभियांत्रिकी (कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग), सूचना प्रौद्योगिकी (इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी), इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार अभियांत्रिकी (इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग), यांत्रिक अभियांत्रिकी (मेकेनिकल इंजीनियरिंग) शाखा में 30-30 सीटों की मान्यता दी है। दीनबंधू छोटू राम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल जिला सोनीपत को विद्युतीय अभियांत्रिकी (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) एवं यांत्रिक अभियांत्रिकी (मेकेनिकल इंजीनियरिंग) शाखा में 30-30 सीटों की मान्यता दी है। जगदीश चंद्र बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फरीदाबाद को यांत्रिक अभियांत्रिकी (मेकेनिकल इंजीनियरिंग) में 30 सीटों की मान्यता दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *