व्हाइट साड़ी में स्टाइलिश दिखने के लिए इन एक्ट्रेसेस के लुक से लें टिप्स

फैशन। आज के फैशन के दौर में लोग हर रंग के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। लेकिन व्हाइट रंग सबसे अलग, क्लासी और स्टाइलिश दिखता है। अगर एथनिक वियर की बात करें तो सफेद रंग की स्टाइलिश साड़ी पहन कर हर कोई अपने लुक में बदलाव कर सकता है। अगर आप भी कहीं व्हाइट या ऑफ व्हाइट रंग की साड़ी पहनना चाहती हैं तो व्हाइट साड़ी को स्टाइलिश तरीके से कैरी करने के लिए आपको इन एक्ट्रेसेस से टिप्स लेनी चाहिए। जिसके बाद आपका लुक लाजवाब लगेगा और हर कोई आपकी तारीफ करेगा। व्हाइट रंग की साड़ी के साथ आपको मेकअप और ज्वेलरी काा भी ध्यान रखना चाहिए।

व्हाइट साड़ी में शिल्पा शेट्टी का अंदाज:-
एक इवेंट के दौरान शिल्पा शेट्टी ने स्टाइलिश ब्लाउज के साथ व्हाइट रंग की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने मैटेलिक ब्लाउज पहना था। खुले पल्लु के साथ वो बेहद खूबसूरत दिख रहीं हैं। अगर ज्वेलरी की बात करें तो शिल्पा ने इस लुक के साथ ऑक्सीडाइज कंगन पहने थे।

भूमि पेडनेकर:-

एक अवार्ड नाइट के दौरान भूमि पेडनेकर ने सफेद रंग की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी पर मिरर का वर्क थइसके साथ स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला ब्लाउज बेहद प्यारा लग रहा था। लांग केप इसके लुक को बेहद स्टाइलिश बना रहा था।

व्हाइट साड़ी में जान्हवी कपूर:-  
ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ व्हाइट कलर की साड़ी में जान्हवी का ये लुक बेहद प्यारा लग रहा है।  लुक को कंप्लीट करने के लिए जान्हवी ने अपने बालों को हल्का कर्ल करके खुला रखा था।

व्हाइट साड़ी में मौनी रॉय का एथनिक अंदाज:-
मौनी रॉय का ये ऑल व्हाइट लुक काफी खूबसूरत लग रहा है। इस साड़ी के साथ उन्होंने हैवी नेकपीस पहना था।

सामंथा का व्हाइट साड़ी में लुक:-
व्हाइट रंग की साड़ी में सामंथा का लुक बेहद क्लासी लग रहा था। डीपनेक ब्लाउज में वो बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *