आज बिहार जाएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद…

बिहार। आजादी के पहले से लेकर आज तक की अनेक ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह बने बिहार विधानसभा के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिहार आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को वे विधानसभा में शताब्दी स्तंभ का शिलान्यास करेंगे। शताब्दी स्तंभ पर बिहार का गौरवशाली इतिहास दिखाया जाएगा। राष्ट्रपति कोविंद का बिहार विधानसभा से पुराना रिश्ता रहा है। बिहार के राज्यपाल रहते हुए वह कई बार विधानसभा आते-जाते रहे हैं। बिहार विधान सभा कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह बना। जिसमें जमींदारी उन्मूलन से लेकर शराबबंदी कानून तक लागू हुआ। इस भवन ने कई सरकारें, कई मुख्यमंत्री, कई विधानसभा अध्यक्ष देखे। आजादी के बाद सत्रहवीं विधानसभा आते-आते हजारों की संख्या में नए-पुराने सदस्यों को इसने पुष्पित-पल्लवित होते देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *