जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव रहेगा। सेहत में भी उतार चढ़ाव आ सकता है। बुखार होने की संभावना है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करेंगे।

 

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। कार्य में सफलता मिलेगी। जोश बढ़ेगा और कामों को जल्दी करेंगे। काम के सिलसिले में भी सफलता दायक दिन रहेगा। भाग्य का समर्थन मिलेगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। घर में कोई नई चीज खरीद कर लाएंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

 

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी, इसलिए आप काफी खुशी महसूस करेंगे। आपको भाग्य के कारण सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में दिनमान आपके पक्ष में रहेगा।

 

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आपके लिए दिनमान मध्यम फलदायक रहेगा। कामों में सफलता तो मिलेगी, लेकिन आर्थिक तौर पर दिनमान थोड़ा कमजोर है। बेवजह के खर्चे सामने आ सकते हैं। तनाव से दूर रहने की कोशिश करें।

 

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए आंशिक फलदायक रहेगा। सेहत के मामले में दिन थोड़ा कमजोर है, इसलिए अपना खास ख्याल रखें। इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

 

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत साथ देगी। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है, लेकिन जहां काम करते हैं, वहां किसी के इश्क के चक्कर में बदनाम भी हो सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें।

 

तुला राशि: तुला राशि वाले आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सेहत बढ़िया रहेगी, जिससे कामों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी। भाग्य की प्रबलता के चलते आपके काम में आपको बरकत मिलेगी और आपकी सराहना होगी।

 

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। सेहत मजबूत रहेगी, जिससे नए जोश के साथ काम करेंगे। भाग्य ठीक-ठाक रहेगा जिससे कामों में आगे बढ़ेंगे। नौकरी में ट्रांसफर के योग बनेंगे।

 

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। मन में धार्मिक विचार आएंगे। भाग्य में कुछ कमी आएगी जिससे बनते बनते काम अटक सकते हैं, इसलिए बड़ा रिस्क ना लें।

 

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदाई रहेगा, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी ज्यादा होगी, जो आपकी चिंता का कारण बन सकती है। बेवजह के खर्चे भी आपको परेशान करेंगे। विरोधियों से सतर्क रहें। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा।

 

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। इनकम बढ़ेग। धन बढ़ेगा। संपत्ति खरीदने की कोशिश करेंगे। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे।

 

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिनमान आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी। सेहत तंदुरुस्ती की तरफ बढ़ेगी। आर्थिक रुप से लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *