जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। मानसिक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। संपत्ति से संबंधित कोई लाभ हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। पहले से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। इनकम में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। धार्मिक कामों से मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में अच्छी वृद्धि के योग बनेंगे।

 

वृष राशि: वृष राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी बनी रहेगी, जो आपकी चिंता को बनाए रखेगी, लेकिन इनकम में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और आपस में बातचीत करने से एक दूसरे के बीच चली आ रही दूरी समाप्त होगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और व्यापार गति पकड़ेगा।

 

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप नए नए विचारों से अपने काम को अच्छी गति देंगे। व्यापार में लाभ होने के योग बनेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। आपका स्वास्थ्य कमजोर बना रह सकता है, इसलिए स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की आवश्यकता होगी। भाग्य का साथ मिलने से आंशिक तौर पर धन लाभ होगा।

 

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपने काम में बहुत अच्छा उत्साह दिखाते हुए काम करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ भी मिलेगा और बॉस की प्रशंसा भी मिल सकती हैं। आपके खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं, फिर भी उन से छुटकारा पाने का कोई रास्ता मिल जाएगा। आर्थिक तौर पर आज का दिन बढ़िया रहेगा।

 

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको अनेक प्रकार की सुख सुविधाओं का आनंद मिलेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।

 

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आप सावधान रहें ताकि किसी बात पर झगड़ा ना हो। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और आपको संतुष्टि रहेगी। काम के सिलसिले में नतीजे आपके पक्ष में आएंगे।

 

तुला राशि: तुला राशि वाले आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। उत्तम धन लाभ होगा। इनकम बढ़ेगी। टैक्स बचत का आपको लाभ मिल सकता है। कहीं दूर यात्रा पर जाना चाहेंगे। परिवार का माहौल कुछ परेशानी जनक हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

 

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होगी, जो आपकी परेशानी का कारण बन जाएगी। स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रह सकता है। आपको ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है या किसी प्रकार की चोट लग सकती है, इसलिए गाड़ी सावधानी से चलाएं। विरोधियों से सावधान रहें, वे आप के खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं।

 

धनु राशि: धनु राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक का रहने वाला है। कामों में अत्यंत व्यस्त रहना आपको मानसिक तौर पर परेशान जरूर करेगा, लेकिन आगे आप का रास्ता बढ़िया कर देगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे, लेकिन मेहनत बहुत ज्यादा करनी पड़ेगी।

 

मकर राशि: मकर राशि वाले आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने बर्ताव पर ध्यान देना होगा, क्योंकि जरा जरा सी बात पर आप गुस्सा हो सकते हैं और झगड़ा कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। काम के सिलसिले में आज आपका प्रयास शानदार कहा जाएगा और आपको उसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे।

 

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहने वाला है। अपनी मेहनत पर विश्वास रखेंगे जिससे सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में मेहनत का सिलसिला जारी रहेगा, फिर भी परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। परिवार में तनाव देखने को मिल सकता है, लेकिन परिवार के छोटों से आप को अच्छा सहयोग मिलेगा।

 

मीन राशि: मीन राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। परिवार का माहौल आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर में सुख आएगा और शांति भी होगी। इनकम बढ़ने से मन हर्षित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *