कोकसर जाने के लिए भी पर्यटकों को देना होगा शुल्क

हिमाचल प्रदेश। अटल टनल रोहतांग को पार कर सैलानियों को बर्फ का दीदार करने के लिए करीब तीन से चार किमी पैदल चलना पड़ रहा है। कोकसर में प्रशासन के आदेश के बाद पुलिस ने बैरियर लगाया है। इससे आगे सैलानियों के वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। तर्क दिया जा रहा है कि अगर पर्यटक वाहनों को कोकसर से आगे ग्रांफू स्नो प्वाइंट तक भेजा गया तो जाम की समस्या हो सकती है। इससे पुलिस और प्रशासन की परेशानी बढ़ेगी। लिहाजा, कोकसर चेक पोस्ट से आगे टैक्सियां और सैलानियों के निजी वाहन नहीं जाने दिए जा रहे हैं। मनाली की तरफ से रोहतांग दर्रा बंद होने के बाद पर्यटक अटल टनल से कोकसर होते हुए ग्रांफू पहुंच रहे हैं। कोकसर से ग्रांफू की दूरी करीब छह किमी है। कोकसर के स्थानीय लोग भी चाहते हैं कि सैलानियों के वाहनों को ग्रांफू तक जाने की छूट मिलनी चाहिए। स्नो प्वाइंट तक नहीं पहुंचने से सैलानियों को कोकसर से ही मनाली लौटना पड़ रहा है। स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर क्लब कोकसर के प्रधान सुनील ने कहा कि सैलानियों के वाहनों को ग्रांफू तक जाने की छूट मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *